जालन्धर, अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ,ग़ैर सरकारी संगठन द्वारा एस डी फुलर्वान गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल और गोस्वामी गणेश दत्त माडल स्कूल के सहयोग से स्थानीय प्रीत नगर,लाडोवाली रोड से वोटर जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको पी सी एस अधिकारी डा॰ जय इंद्र सिह सब डिवीजनल मैजिस्ट्रेट ,जालन्धर 1 ने हरी झंडी देकर रवाना किया । उन्होने कहा कि अपने देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं और पंजाब मे 1 जून को लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं । हमारा देश भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है , और देश की मजबूत प्रणाली के लिए लोकतंत्र का भी मजबूत होना अति आवश्यक है । एस डी एम जय इंद्र सिंह ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने वोट के अधिकार का पालन करे और निष्पक्ष व निडर होकर मतदान अवश्य करे। अल्फ़ा एन जी ओ के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने कहा हमारे भारतीय संविधान ने हम सभी को वोट डालने का अधिकार दिया है, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष बाद चुनाव करवाए जाते है। हमे भी एक जागरूक नागरिक के नाते अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि हम स्वतंत्र रूप से अपनी लोकप्रिय सरकार का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके । प्रिंसीपल अमर ज्योति शर्मा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र हमारे देश का आधार है और हमे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर अपनी वोट अवश्य डालने जाना चाहिए। स्वीप के नोडल अधिकारी सुरजीत लाल सहोता व अशोक सहोता ने बच्चों को वोट बनाने से लेकर भारत निर्वाचन आयोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित करवाया। एस डी एम जय इंद्र सिंह को स्कूल एवं अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन की और से सम्मानित किया गया । विशेष अतिथि जोगिंदर सिंह सैनी – प्रधान दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट यूनियन ने कहा कि यह अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन का एक महत्वपूर्ण प्रयास है और हम इस पुनीत कार्य मे शामिल होकर भारत की लोकतंत्र प्रणाली का हिस्सा बने है इसलिए हम सभी को देश के मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान केन्द्र जाकर अपना वोट अवश्य डालना चाहिए। वोटर जागरूकता रैली में शामिल करीब 200 बच्चे वोटर जागरूकता से संबंधित नारे लगा रहे थे । वोटर जागरूकता रैली प्रीत नगर की गलियों ,लाडोवाली मेन रोड से गुजरती हुई वापिस स्कूल मे सम्पन्न हुई। वोटर जागरूकता रैली मार्ग पर हरजिंदर सिंह परिवार एवं दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट यूनियन ,लाडोवाली रोड ने रैली का स्वागत किया और बच्चो को जलपान करवाया।रैली मे अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह खेत्रपाल, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज ,मुख्य सलाहकार पर्यावरण ललित मैहता,जोगिंदर सिंह सैनी – प्रधान मार्कीट यूनियन, सुदेश गुप्ता, विजय कुमार वर्मा, राकेश कालिया,महेन्द्र सिंह ,अंकित, शैंकी,विक्की, सुमित, पवन,प्रिंस, बिल्ला हरीश,मुनीष,और थ॔डी मौजूद थे ।