दुष्यंत+कांग्रेस’ क्या खींच लेंगे BJP के ‘नायब’ की कुर्सी? हरियाणा में सत्ता का पूरा नंबर गेम समझिए

नई दिल्ली, हरियाणा में बीजेपी की नायब सिंह सैनी सरकार (Haryana Political Crisis) खतरे में आ गई है. तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद विधानसभा में बीजेपी का नंबर गेम बिगड़ गया है. अब बीजेपी के सामने सरकार बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है. राज्य विधानसभा में अल्पमत में आई नायब सैनी सरकार कैसे इस खतरे से निपटेगी, ये बड़ा सवाल है. हर गुजरते पल के साथ हरियाणा की राजनीति में नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं. कभी बीजेपी के साथ सरकार में भागीदार रही जेजेपी ही अब उसका गेम बिगाड़ने में जुट गई है.
जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नायब सैनी सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस को खुला ऑफर दिया है. दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अगर अल्पमत में आई हरियाणा की सरकार को अगर गिराया जाता है, तो वह बाहर से समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस में सोचना है कि वह बीजेपी सरकार को गिराने के लिए कोई कदम उठाएंगे या नहीं. उन्होंने कहा कि हम बाहर से समर्थन देंगे. जब तक व्हिप की ताकत है, तब तक सबको व्हिप के आदेश के मुताबिक वोट डालना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *