भारती सिंह की अचानक खराब हुई तबीयत, अस्पताल में दाखिल

मुंबई, मशहूर कॉमेडी अभिनेत्री भारती सिंह की तबीयत अचानक हुई खराब जिस कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल होना पड़ा अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल्स होना पड़ा है।

भारती ने कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का और कॉमेडी सर्कस महासंग्राम में एक प्रतिभागी के रूप में भाग लिया और 2011 में, वह कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस के तानसेन और कॉमेडी सर्कस का नया दौर में दिखाई दीं. उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट के तीन सीरिज में भी होस्ट किया है. 2017 में, उन्होंने स्टार प्लस पर रियलिटी शो नच बलिए 8 में हर्ष के साथ 6ठा स्थान प्राप्त किया था. द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) (सीजन 2) में तितली यादव के रूप में भारती नजर आईं (Bharti Singh Comedy Shows).

भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था (Bharti Singh Date of Birth). उनके पिता नेपाली मूल के हैं, जबकि मां एक पंजाबी हिंदू हैं. भारती जब सिर्फ दो साल की थी तब उनके पिता की मृत्यु हो गई थीं. भारती के दो भाई-बहन हैं (Bharti Singh Family).
3 दिसंबर 2017 को, भारती ने लेखक हर्ष लिम्बाचिया से शादी की (Bharti Singh Husband).

21 नवंबर 2020 को, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारती के आवास पर तलाशी ली और 86.5 ग्राम भांग (cannabis) बरामद की. उनको पूछताछ के लिए ले जाया गया और बाद में ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया (Bharti and Husband arrested by NCB) और 2 दिन की पूछताछ के बाद 23 नवंबर 2020 को उसे जमानत दे दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *