मंडियों की साफ-सफाई, पीने वाले पानी, बारदाने के प्रबंधो का लिया जायजा

जालंधर,गेहूं की खरीद सीजन के दौरान किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए प्रशासन ने जिले की सभी 80 मंडियों में पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए है।डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जिले में 5.18 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

वह आज जालंधर दाना मंडी में गेहूं की खरीद प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खरीद के बाद फसल की लिफ्टिंग और निर्धारित समय में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके है।उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने वाले पानी, सफाई, छाय, रोशनी एवं अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए है। इसके इलावा तिरपाल के प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए है ताकि मौसम की खराबी के चलते फसलों को गीला होने से बचाया जा सके।

इसके अलावा बारदाने की उपलब्धता, गेहूं की ढुलाई, लेबर आदि के संबंध में भी उचित प्रबंध किए गए है ताकि मंडियों में अपनी फसल लाने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।गेहूं की निर्विघ्न एंव उचित खरीद की वचनबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से पूरी खरीद प्रक्रिया किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुचारू ढंग से करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह, जिला मंडी अधिकारी मुकेश कैले आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *