हिमाचल में 13-14 मार्च के लिए बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

पूर्वानुमान के अनुसार इस दिन प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरने का आसार हैं। रविवार को शिमला में बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी धूप और बादल आते-जाते रहे। रविवार को सबसे कम तापमान -10.1 सेल्सियस कुकुमसेरी में दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम का यह रुख सेब बागवानी और कृषि फसलों के लिए अच्छा बताया जा रहा है। इससे खेतों-बगीचों में नमी बनी रहेगी तो उससे लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *