गांवों में शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी- बलकार सिंह

जालंधर, पंजाब सरकार गांवों को शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी और गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगातार ग्रांटें जारी की जा रही है।
यह बात आज पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने करतारपुर विधानसभा हलका करतारपुर के कस्बा भोगपुर, आदमपुर और जालंधर पश्चिम में पडते विभिन्न गांवों के विकास कार्यों के लिए 65.40 लाख रुपये की ग्रांट जारी करके लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उनकी पत्नी हरप्रीत कौर भी उनके साथ थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गांवों के व्यापक विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में हर वर्ग के कल्याण के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आर्थिक विकास की राह पर लाने के लिए सरकार-व्यपार मिलनी द्वारा आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *