18वाँ आँखों का फ्री चैकअप एवं ऑपरेशन कैंप 10 को लगाया जाएगा

जालंधर, (संजय शर्मा )-मानव सहयोग सोसाइटी (रजि.) विगत 50 वर्षो से मानवता की सेवा कर रही है। मानवता की सेवा मे लीन संस्था 50 वर्ष पूरे कर चुकी है। सोसाइटी द्वारा शहर मे चार डिस्पेन्सरियों व एक मोबाइल वेन डिस्पेन्सरी का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। यहाँ लोगो को उत्तम चिकित्सा सेवाएँ बहुत ही कम दामो मे उपलब्ध करवाई जाती है। यहाँ पर अन्य सुविधाएं जैसे मरीजों की जाँच, लैब टैस्ट, आँखों की जाँच व मोतियाबिंद के ऑपरेशन, दाँतो का इलाज, फिजियोथेरेपी, जच्चा-बच्चा देखभाल एंव हैल्थप्लान टैस्ट भी बहुत कम दामो मे किए जाते है।

चिकित्सा के साथ-साथ संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे भी अपना योगदान दिया जा रहा है। जिन बच्चो के माता पिता बच्चो को प्राथमिक शिक्षा देने मे असमर्थ है उन बच्चो को सोसाइटी द्वारा शहर के भिन्न–भिन्न भागो मे साक्षरता कक्षाए चला कर प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन बच्चो को सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों मे दाखिला करवा कर उनको शिक्षित बनाने मे मदद की जाती है। इन बच्चो की शिक्षा का सारा खर्च सोसाइटी द्वारा उठाया जाता है।

युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक वोकेशनल ट्रेनिंग सैंटर भी चलाया जा रहा है। यहाँ युवाओ को कम्प्यूटर, ब्यूटीशियन एवं सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग दी जाती है। समाज के हर वर्ग की सेवा मे तत्पर सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों हेतु “जियो जिंदगी” नामक सैंटर चलाया जा रहा है, जहाँ हमारे वरिष्ठ नागरिक अपने हम-उम्र साथियो के साथ मिल जुल-कर योगा, कैरम, तंबोला आदि खेल कर अपना समय व्यतीत करते है।

सहयोग सोसाइटी ने कोविड आपदा के दौरान कोविड प्रभावित परिवारों के बच्चो की शिक्षा का बीड़ा उठाया। संस्था इन बच्चो की पढ़ाई, किताबो इत्यादि का खर्च उठाती है।

मानव सहयोग सोसायटी (रजि.) एवं स. वतन सिंह स. प्रताप सिंह मेमोरियल हैल्थ केयर सेंटर द्वारा स. अमरीक सिंह रंधावा, Executive डायरेक्टर/को फाउंडर रंधावा फ़ाउंडेशन (यू.एस.ए.) के सहयोग से आँखों का फ्री चैकअप एवं ऑपरेशन कैंप 10 मार्च 2024 को लगाया जायगा। स. अमरीक सिंह रंधावा, Executive डायरेक्टर/को- फाउंडर, रांधवा फ़ाउंडेशन (यू.एस.ए.) के सहयोग से आँखों का फ्री चैकअप एवं ऑपरेशन कैंप 10 को लगाया जाएगा। इस के अलावा जरनल फिजियशन द्वारा अन्ये मरीजो का चैकअप भी फ्री किया जायगा। यह कैंप पिंड नौलि जिला जालंधर में लगाया जाएगा. अत्याधुनिक मशीनों द्वारा फ्री चैकअप कैंप प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया जा रहा है। आँखों के माहिर डॉ. उत्तम ओहरी द्वारा मरीजों का चेकअप किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार ऑपरेशन, लैब टैस्ट व दवाइयां फ्री दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *