जालंधर, अवतार नगर मे आप नेता अफगान सलमानी के निवास पर अल्पसंख्यक आयोग पंजाब सरकार के नवयुक्त अध्यक्ष बारी सलमानी को सम्मानित किया गया इस मौके पर सीनियर आम आदमी पार्टी के नेता मोहम्मद अकबर अली, मुस्लिम नेशनल फ्रंट के उपाध्यक्ष सलीम अहमद ,बिल्डर अबरार अहमद ,मौलाना अबुबकर उगगी वाले,आप युवा नेता परवेज सलमानी , युवा नेता टीपू सलमानी खास तौर पर उपस्थित रहे इस मौके पर अकबर अली ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष एक मुस्लिम चेहरे को बनाया गया जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी की प्रशंसा समाज के लोगों में हो रही है अली ने यह भी कहा कि मान सरकार मेहेनती वरर्कों का पूरा मान सम्मान कर रही है मुस्लिम समाज को चाहिए कि वह भी अपने अधिकारों के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो और सरकार द्वारा दिए हुए नीतियों का भरपूर फायदा उठाएं और आगे आए बारी सलमानी में इस मौके पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब सरकार एवम् हाई कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और सभी समाज के साथ में अल्पसंख्यकों के मुद्दों को पूरी लगन के साथ जागरूक करने का काम करूंगा