गड़ा में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में विशाल लंगर का आयोजन

जालंधर, (संजय शर्मा/अशोक भगत)-गड़ा में शिव की नगरी में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही श्रद्धा भावना से मनाया जाएगा यह जानकारी कमल कनौजिया कनौजिया महासभा के प्रधान ने दिया उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही श्रद्धा भावना से मनाया जा रहा है इस मौके पर मास्टर जतिन और पार्टी भगवान भजनों द्वारा गुणगान करेंगे। प्रोग्राम की शुरुआत सुबह 9 बजे से पूजा उपरांत किया जाएगा । इसके साथ ही उन्होंने इलाका वासियों से निवेदन किया कि इस मौके पर पहुंचकर भगवान भोले शंकर का आशीर्वाद प्राप्त करें श्रद्धालुओं के लिए लंगर का खास प्रबंध किया गया है इस मौके पर विनोद कमल कालोजिया,संजीव कनौजिया, आर कनौजिया,हैप्पी हंस, वासु कनौजिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *