सफाई कर्मचारी कमिशन पंजाब का चेयरमैन नियुक्त हुए : चंदन ग्रेवाल

जालंधर, ( रोजाना आजतक)- पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बोर्ड और कार्पोरेशन के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, डायरेक्टर व सदस्यों की नियुक्ति की है। जिसमें जालंधर से सीनियर नेता चंदन ग्रेवाल को सफाई कर्मचारी कमिशन पंजाब का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि टीम रंगला पंजाब में शामिल हुए नए साथियों को बधाई..आओ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करें।बता दें कि जालंधर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से आतिशबाजी कर जालंधर से सीनियर नेता चंदन ग्रेवाल को सफाई कर्मचारी कमिशन पंजाब का चेयरमैन नियुक्त होने पर मुँह मीठा करवाया गया इस मौके पर चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है मै तन मन से सेवा करूँगा।और कहा भगवंत मान हमेशा लोगों के हितों के लिए काम करते है। चंदन ग्रेवाल पंजाब का चेयरमैन नियुक्त होने के बाद उनके रिश्तेदार, मित्रगण व पंजाब भर से उनके मोबाईल फोन पर बधाई भी दी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *