
जालंधर, (संजय शर्मा/अशोक भगत )-भर्गो कैंप में वार्ड नंबर 36 में पिछले कई दिनों से कूड़ा जमा होने के कारण इलाका वासी काफी परेशान है इस समस्या के बारे में उन्होंने कॉरपोरेशन ऑफिस में ऑनलाइन कंप्लेंट भी दर्ज करवाई पर परंतु अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई इस समस्या के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा कार्यकर्ता रितिका भगत ने बताया कि यह समस्या भर्गो कैंप में जगह-जगह देखने को मिल रहा है सरकार अपना दावा कर रही है कि वह लगातार लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है परंतु इस प्रकार लोगों को गंदगी में रहने के लिए मजबूर कर रही है कूड़े की ढेर से कई प्रकार की बीमारियां पैदा हो सकती है इसमें से बदबू काफी आने के कारण लोगों को घरों में रहना दुश्वार हुआ है प्रशासन को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए इस समस्या के बारे में इलाका पूर्व पार्षद बच्चन लाल भगत को 9814290892 फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इलाका वासियों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्या का हल जल्द से जल्द किया जाए।