सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले जानें 7 दिसंबर का ताजा भाव

आपके घर में दिसंबर में शादी या कोई अन्य फंक्शन है और आप सोना चांदी खरीदने की सोच रहे है, तो बाजार जाने से पहले आज 7 दिसंबर 2023 का ताजा भाव चेक कर लें, क्योंकि आज गुरूवार को सोने चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई है। सोने की कीमत में 110 रुपए प्रति ग्राम कम हुए है, वही चांदी में भी 300 रुपए की गिरावट आई है।
गुरूवार को सराफा बाजार में सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 7 दिसंबर को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 57,700 , 24 कैरेट के दाम 62,930 और 18 ग्राम 47210 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 78500 रुपए चल रहा है । नई कीमतों के बाद सोना के भाव 58000 रुपए और चांदी के रेट 79000 रुपए के करीब पहुंच गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *