दुबई: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर दुबई पहुंचे। व्लादिमीर पुतिन का अबु धाबी में एक भव्य परेड के साथ स्वागत किया गया। उनके स्वागत में दूर तक सड़कें रूसी झंडों से रंगी नजर आईं। पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और यूएई के बड़े नेता उनको लेने आए। बेहद शानदार और भव्य इंतजाम के बीच भी रूसी नेता की कार ने सबका ध्यान खींच लिया। अबू धाबी की सड़कों पर पुतिन जब अपनी बम-प्रूफ लिमोजिन में बैठकर निकले तो इसकी लुक ने सबका ध्यान खींच लिया। पुतिन की कार देखने में तो शानदार है, इसमें खासियत भी कम नहीं हैं।