जालंधर, (संजय शर्मा)-भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रवास योजना की विधानसभा हल्का कैंट की कोर कमेटी की अहम बैठक प्रदेश कार्यकारणी सदस्य परविंदर सिंह वालिया के आफिस में संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता लोकसभा प्रवास योजना के कैंट हल्का प्रभारी और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अनिल सच्चर ने की।इसमें विशेष रूप से जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला सचिव मीनू शर्मा,प्रदेश किसान मोर्चा से सतनाम सिंह बिट्टा,भाजपा कैंट हल्का प्रभारी राजीव ढींगरा,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य परविंदर सिंह वालिया,पूर्व देहाती जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,जिला सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा आदि सम्मिलित हुए।इस बैठक में आने वाले लोकसभा और निगम चुनावों संबंधी सभी से विचार विमर्श करके मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए और इस योजना के कैंट में मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए।लोकसभा प्रवास योजना के कैंट मंडल प्रभारियों में मंडल 13 से परविंदर सिंह वालिया,मंडल 14 से अमरजीत सिंह अमरी,मंडल 15 से गौरव महे, मंडल 16 से सतनाम सिंह बिट्टा को नियुक्त किया गया है।अनिल सच्चर ने सभी नवनियुक्त प्रवास योजना के मंडल प्रभारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि मोदी जी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास को पहले से और ज्यादा मजबूत किया है और आज उनकी सोच से ही पूरे राष्ट्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा कैंट हल्के के हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लडेगी।उन्होंने कहा कि कैंट भाजपा का हर कार्यकर्ता हर घर तक मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर जायेगा,इसके लिये हम सभी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।अमरजीत सिंह गोल्डी,परविंदर सिंह वालिया,राजीव ढींगरा,अमरजीत सिंह अमरी सभी ने नवनियुक्त प्रभारियों को मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जूझ रहे गरीब लोगों को विकास की धारा से जोड़कर समाज में अच्छा जीवन गुजारने का नया अवसर प्रदान दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार कैंट से भाजपा की जीत सुनिश्चित है।इस अवसर पर मंडल प्रभारी अजय जोशी,मंडल अध्यक्ष बलराज बदन,फरोज़ मसीह वरिंदरजीत करवाल,उपस्थित हुए।