जालंधर, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शुरू किए गए विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में नगर निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह और जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान, डिप्टी कमिश्नर ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी), बर्लटन पार्क में स्पोर्ट्स हब, सरकारी इमारतों पर छत पर सौर पैनल आदि सहित विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
श्री सारंगल ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे सभी कार्यों की प्रगति की निगरानी उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से की जाएगी और चेतावनी दी गई कि यदि अधिकारियों/कर्मचारियों की ओर से कोई चूक पाई गई, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तय समय में पूरा किया जायेगा।