जालंधर, (संजय शर्मा)- शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा आज रामलीला संबंधी भूमि पुजन किया गया। पंडित मेघ राज शास्त्री ने पूरी विधि विधान के साथ भूमि पूजन करवाया। मंच द्वारा रामलीला का भव्य व सुंदर मंचन 4 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है जिस में पहली नाइट श्रवण कुमार व रावण अत्याचार का दृश्य प्रस्तुत होंगे। भूमि पुजन अवसर पर इलाके की बहुत सारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों में भाग लिया। जय श्री राम के जयघोष के साथ दशहरा ग्राउंड में पूजन के भूमि पूजन हुआ। मुख्यातिथि कुलभूषण अरोड़ा ने सभी इलाका वासियों को रामलीला की भूमिपूजन की शुभकामनाएं दी। प्रधान व डायरेक्टर रजनीश कुमार ने बताया की हर वर्ष भांति इस वर्ष भी इलाके के कलाकारों द्वारा पिछले एक महीने से रामलीला बाबत रिहर्सल की जा रही थी। कलाकारों द्वारा बहुत ही मेहनत के साथ एक से बढ़कर एक दृश्य प्रस्तुत किये जायेंगे।4 अक्टूबर को श्रवण कुमार रावण अत्याचार, 5 अक्टूबर को राम जन्म, तड़का वध व सीता स्वयंवर, 6 अक्टूबर को राम बनवास, 7 अक्टूबर को भरत मिलाप, 8 अक्टूबर को सीता हरण, 9 को बाली वध, 10 अक्टूबर को अशोक वाटिका व लंका दहन, 11 अक्टूबर को साक्षात लक्ष्मण मूर्च्छा व 12 अक्टूबर को रावण वध नाइट प्रस्तुत की जाएगी। इस शुभ संरक्षक हरजीवन गोगना, कृष्ण लाल, अशोक जोन्द्रा, पी एस अरोड़ा, पैटर्न कुलविंदर सिंह हीरा, प्रधान रजनीश कुमार महासचिव निर्दोष कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, सीनियर उपाध्यक्ष सतनाम अरोड़ा, सहायक डायरेक्टर व उपाध्यक्ष धीरज सहगल , संयुक्त सचिव शिवम कालिया, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, स्टेज डायरेक्टर कमल भल्ला, प्रोम्प्ट डायरेक्टर कार्तिक,विपन शर्मा, ब्रदर हुड वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुरिंदर शिंदा, जगदीश बिट्टा, प्रदीप बी टी, अमनदीप हैरी, कृष्ण सोंनी मनी, शुभम भगत, गुरदास बोलिना, वतन, बंटी, दिव्यांश उपस्थित थे।
फ़ोटो कैप्शन : भूमिपूजन करवाते पंडित मेघराज शास्त्री, मुख्यातिथि कुलभूषण अरोड़ा, प्रधान रजनीश कुमार व सभी सदस्य व कलाकार।