बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. शास्त्री ने पिछले दिनों राजस्थान के सीकर में हुई कथा के दौरान मंच से गुस्से में आकर प्रेम की अर्जी लगाने आए एक युवक से कहा था- ‘क्या मैं बसोर हूं?’ अब उनके बोले शब्द ने तूल पकड़ लिया है.
दरअसल, हुआ यूं कि दिव्य दरबार के लिए सजे मंच पर अर्जी लगाने पहुंचे युवक से धीरेंद्र शास्त्री की गर्मागर्मी हो गई. बाबा ने पत्रक पर युवक से संबंधित जानकारी लिखी दी थी. लेकिन वह पत्रक में लिखे Love शब्द के होने और न होने को लेकर शास्त्री से बहस करने लगा. इसके बाद पंडाल में बैठे कुछ लोगों को धीरेंद्र शास्त्री ने पत्र पढ़वाने के लिए बुलाया, जिन्होंने ‘Love’ शब्द लिखे होने पर हामी भर दी.
बस फिर क्या था, धीरेंद्र शास्त्री अपने चिर परिचित अंदाज में अर्जी लगाने आए युवक पर कथित तौर पर भड़के उठे. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा, ”आप बाबा का पर्दाफाश करने के लिए इरादे से आए थे.” इसे नकारते हुए युवक ने कहा, नहीं…नहीं…मैं ऐसा करने नहीं आया…मैं खुद ब्राम्हण हूं. ” इस पर तपाक से धीरेंद्र शास्त्री बोले, ”हम क्या बसोर हैं…