नई दिल्ली, विपक्षी गठबंधन इंडिया के कोऑर्डिनेशन कमेटी की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बैठक होने जा रही है. यह बैठक आज शाम को चार बजे से शुरू होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस खास बैठक में सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा होगी और गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच राज्य समझौते के लिए समय सीमा तय होगी. ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन की योजनाओं को स्पीड मिल सके. कोऑर्डिनेशन पैनल की बैठक नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के घर पर होगी.