देश में बुधवार (30 अगस्त 2023) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार राज्य की गरीब महिलाओं को 2 हजार रुपए/महीना देने का वादा आज पूरा करने जा रही है. मैसूर में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सीएम सिद्धारमैया गृहलक्ष्मी योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं. मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अशोक चव्हाण और नाना पटोले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पंजाब के सीएम भगवंत मान रक्षा बंधन के मौके पर अमृतसर में 4 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.