आत्मा के आत्मिक विकास को प्रोत्साहित करना होता है : नवजीत भारद्वाज

जालंधर, (संजय शर्मा)-मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमति माला जाप कर आज के मुख्य यजमान भूपेश मैनी से विधिवत पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो से आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हवन करने से मंत्र , यज्ञदान और ध्यान के माध्यम से मानव और उसके जीवन में कई प्रकार के फल प्राप्त हो सकते हैं। हवन का मुख्य उद्देश्य दिव्यता और आत्मशुद्धि को प्राप्त करना होता है, जिससे आत्मा के सद्गुण बढ़ते हैं और व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नित की ओर बढ़ता है। हवन करने से निम्नलिखित फल प्राप्त हो सकते हैं जैसे आंतरिक शांति: हवन करने से मानव अपनी मानसिक स्थिति को शांति और स्थिरता की ओर ले जा सकता है। सामाजिक सुख: हवन के द्वारा किए जाने वाले यज्ञदान और सेवा कार्य से समाज में सुख और सामाजिक अच्छाई को बढ़ावा मिल सकता है। स्वास्थ्य: हवन के माध्यम से प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया जाता है, जिससे शारीरिक और मानिसक स्वास्थ्य को सुधार सकता है। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, समीर कपूर, संजीव शर्मा,जोगिंदर सिंह, दिशांत शर्मा,बलिजंदर सिंह, मुनीष शर्मा, अभिलक्षय चुघ,बावा जोशी, पंकज,मानव शर्मा,नवदीप, अजीत कुमार,जसप्रीत सिंह, अभिषेक भनोट ,पंकज ,सुमित,पंकज,राजेश महाजन,बावा खन्ना, विनोद खन्ना, अशोक शर्मा, कुमार गौरव,प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, इकबाल,प्रवीण, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *