आजमगढ़ छात्रा सुसाइड केस में लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। आरोपी प्रिंसिपल और टीचर के समर्थन में पूरे प्रदेश के स्कूल बंद कर दिए गए हैं औऱ यह कोई छोटी बात नहीं है। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि छात्रा के सुसाइड करने के बाद आखिर प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ कार्रवाई क्यों की गई। ऐसे कई मामले पहले भी हमारे सामने आए हैं मगर आजमगढ़ केस में जिस तरह लोगों का रिएक्शन देखने को मिला है वह हैरान करने वाला है। जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल का नाम सोनम मिश्रा और टीचर का नाम अभिषेक राय है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? घटना सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रंस गर्ल्स कॉलेज का है। यहां गर्ल्स कॉलेज की 17 साल की छात्रा ने 31 जुलाई को छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद छात्रा के पिता एसपी ऑफिस पहुंचे और बताया कि उनकी बेटी के साथ गलत व्यवहार हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दिन उसका दुष्कर्म किया गया। पिता का कहना था कि उनकी बेटी के साथ लगातार उत्पीड़न हुआ है। उसे प्रताड़ित किया गया। इसके बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी प्रिंसिपल औऱ टीचर को गिरफ्तार कर लिया।