धोगड़ी में हिंदू संगठनों ने पुलिस के सहयोग से गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा

जालंधर,धोगड़ी में हिंदू संगठनों ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक बंद फैक्ट्री में गौ मांस पकड़ा है।गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुस्लिम है।कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग है । लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक होनेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री में दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था।बिहार के युवक ने बताया कि उसे अभी दो दिन ही फैक्ट्री में आए हुए थे।
उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है। लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है।यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं। गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक्ड मांस मिला है। हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता ने बताया कि जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया।जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *