जालंधर,जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने आज सरकारी स्कूल आबादपुरा के स्टाफ को स्कूल को अपग्रेड करने के लिए 100,000 रुपये की सहायता राशि दी।
इससे पहले भी श्री अमृतपाल सिंह द्वारा स्कूल को क्लास रूम बनाने के लिए ग्रांट दी गई थी, जिसके बाद स्कूल को अपग्रेड करने के लिए 100,000 रुपये दिए गए है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार कर रही है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण किया जा रहा है।