कृषि मशीनें सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार-डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, पंजाब सरकार ने राज्य में समैम योजना के तहत कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल agrimachinerypb.com के माध्यम से मांगे गए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने बताया कि जो किसान सब्सिडी पर कृषि मशीनरी प्राप्त करना चाहते हैं, वे 15 अगस्त शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पैडी ट्रांसप्लांटर्स, पीटीओ संचालित बंड फॉर्मर, डी.एस.आर. ड्रिल, ऑयल मिल, आलू प्लांटर (स्वचालित/अर्धस्वचालित), मिनी प्रोसेसिंग प्लांट, ट्रैक्टर संचालित बूम स्प्रेयर, नर्सरी सीडर के अलावा पोर्टल पर दी गई सूची के अनुसार मशीनों पर सब्सिडी दिया जा रहा है।
सब्सिडी की दर योजना की गाइडलाइन के अनुसार होगी। योजना के तहत एससी किसानों के लिए अलग से धनराशि भी उपलब्ध है।
जिले के किसान सब्सिडी मशीनों के संबंध में कृषि कार्यालय के किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा और इस संबंध में किसानों को तकनीकी सहायता के लिए पूरे कृषि विभाग को ब्लॉक स्तर पर किसानों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *