गौरव महे ज़िला भाजपा के सचिव नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता और जिला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल से विचार विमर्श करके पूर्व मेयर स्वर्गीय श्री सुरिंदर महे के बेटे गौरव महे को जिला भाजपा में सचिव पद पर नियुक्त किया है।इस बात की जानकारी ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने दी।सुशील शर्मा ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से जिला भाजपा और ज्यादा मज़बूत होगी।गौरव महे ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद किया है तथा कहा कि वे पूरी तरह समर्पित होकर पार्टी प्रति तन्मयता से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी मुझे सौपी गई है,मैं उसे पूरी तरह वचनवद्ध होकर निभाऊँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *