पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर पंजाबियों की जेब पर डाला ज्यादा बोझ: राजेश बाघा

जालंधर, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से बड़े-बड़े झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता हथियाई और सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना जनविरोधी रंग दिखाना शुरू कर दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बनकर पंजाब के खजाने को लूट रहे हैं। ये बातें पंजाब बीजेपी के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने जारी अपने बयान में कही। राजेश बाघा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार की अक्षमता और जनविरोधी नीतियों के कारण रेत-बजरी समेत आम वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त है और ठगा हुआ महसूस कर रही है। पंजाब में घर बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। लोगों को महंगाई से राहत देने के बजाय पंजाब सरकार ने फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा कर लोगों पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब इसका पुरजोर विरोध करती है। पंजाब भाजपा पंजाब सरकार से मांग करती है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। रेत और बजरी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को तुरंत कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *