रांची से पटना के बीच वंदे भारत का शानदार सफर, 4 सुरंग से गुजरेगी हाई स्पीड ट्रेन

पटना के रांची के बीच सफर अब पहले से सुगम और आरामदायक होने जा रहा है। करीब 410 किलोमीटर का सफर 6 घंटे से भी कम समय में पूरा होगा। सोमवार को पहली बार पटना से रांची के बीच इसका ट्रायल किया गया। पटना रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई और निर्धारित समय से करीब 30 मिनट पहले ही रांची पहुंच गई। रांची से पटना के बीच ट्रेन 6 स्टेशनों पर रुकेगी। मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, गया और जहानाबाद में ठहराव होगा। दोनों पड़ोसी राज्यों की राजधानी के बीच चलने वाली ट्रेन ऐसे रूट से गुजरेगी जिस पर यात्री प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ भी ले पाएंगे।यह ट्रेन सिधवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच सुरंगों और ऊंचे रेलवे पुलों से गुजरेगी। सिधवार और सांकी के बीच 27 किलोमीटर का हिस्सा चार सुरंगों से होकर गुजरता है, जिनमें से सबसे लंबी सुरंग 1.7 किलोमीटर लंबी है, जबकि तीन अन्य सुरंग लगभग 600 मीटर लंबी हैं।
इससे पहले, ट्रायल रन 11 जून के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन झारखंड में एक छात्र समूह द्वारा बुलाए गए दो दिवसीय राज्यव्यापी बंद के कारण इसे सोमवार के लिए निर्धारित किया गया था। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तेज गति से किए जाने की वजह से रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें, साथ ही मवेशियों को भी पटरियों से दूर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *