बोलैरो सवार व्यक्ति की गाड़ी से नशे का टीका बरामद

जालंधर, गाड़ियों की भीष्ण टक्कर बोलैरो गाड़ी की कैंटर के साथ टक्कर हो गई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं इस घटना के दौरान बोलैरो सवार व्यक्ति की गाड़ी से नशे का टीका बरामद हुआ है।
मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त बोलैरो चालक रॉंग साइड की तरफ ले गया, जिसे बचाने के चक्कर में कैंटर की बोलैरो से टक्कर हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर काफी जाम लग गया। हालांकि हादसे के दौरान लोगों ने बोलैरो चालक को काबू कर लिया है। लेकिन सुभानपर के रहने वाले कैंटर के ड्राइवर ने बताया कि इस मामले को लेकर वह कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहते। उनका कहना है कि जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *