बेरोजगारी से लेकर चीन और पाकिस्तान तक… मोदी सरकार के सामने हैं ये 9 बड़ी चुनौतियां

केंद्र की सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं. जिसे बीजेपी एक इवेंट की तरह पेश कर रही है, बीजेपी ने इस मौके पर मोदी सरकार के तमाम काम गिनाए हैं. पिछले 9 साल में मोदी सरकार ने तीन तलाक और आर्टिकल 370 को हटाने जैसे कई बड़े फैसले लिए. हालांकि मोदी सरकार के सामने कई चुनौतियां अब भी बाकी हैं, जिन पर सरकार को काम करना है. सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर हम आपको मोदी सरकार की 9 चुनौतियों के बारे में बता रहे हैं. 1. बेरोजगारी: मोदी सरकार भले ही अपने पिछले 9 साल के तमाम आंकड़े जारी कर रही हो, लेकिन पिछले कुछ सालों में बेरोजगारी के मोर्चे पर सरकार बैकफुट पर रही है. बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर विपक्ष ने भी सरकार को जमकर घेरा है. 2. महंगाई: मोदी सरकार के सामने दूसरी चुनौती महंगाई को कम करना होगा. देश में पिछले कुछ सालों में महंगाई भी तेजी से बढ़ी है. फिर चाहे वो खाने-पीने की चीजों के दाम हों या फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, हर मोर्चे पर महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी है. 3. गरीबी दूर करना: मोदी सरकार की तीसरी चुनौती गरीबी दूर करना है. गरीबी को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो चौंकाने और चिंता करने वाले हैं. प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में गरीबों की संख्या दोगुनी हो गई है. वहीं कुछ रिपोर्ट ऐसी भी आईं, जिनमें बताया गया कि भारत में गिने-चुने लोगों की संपत्ति में भारी इजाफा हो रहा है और ज्यादातर लोग गरीबी रेखा से नीचे जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *