इश‍िता किशोर यूपीएससी टॉपर, टॉप 4 रैंक में लड़कियां, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, इस साल की यूपीएससी परीक्षा में इशिता किशोर यूपीएससी 2022 की टॉपर बनी हैं. भारत में सबसे कठिनतम परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सीएसई परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए गए. सिविल सर्वेंट्स का चयन करने वाली इस परीक्षा में टॉप 4 पदों पर लड़कियों ने रैंक हासिल की है. इसमें इश‍िता किशोर के अलावा दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरथी एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा हैं.

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट मंगलवार को घोषित कर दिया है. IAS परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. परीक्षा के फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं. इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं. 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है. IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *