अमृतपाल सिंह भेष बदलकर भागा, सीसीटीवी कैमरे की आई वीडियो वायरल

जालंधर, (रोजाना आज तक )-नंगल अंबिया गुरुद्वारे से ब्रेजा कार में भागने की एक वीडियो काफी वायरल हुई। जिसको लेकर आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस वार्ता कर खुलासा भी किया। आईजी ने बताया कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं अब उसकी एक एक्सलूजिव वीडियो सामने आई है। जिसमें वह खेतों के पास ब्रेजा कार से निकलकर वेष बदलता है और उसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है।
सीसीटीवी में आप देख सकते है कि उसे दो बाइक मुहैया करवाए जाते है। जिनमें एक बुलेट और दूसरा प्लेटिना बाइक शामिल है। आईजी ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगाने में चार लोगों ने मदद की थी।पंजाब आईजी ने कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। पुलिस से बचने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला।

आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरपेश सिंह है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला और पुलिस कस्टडी से आरोपी को भगाने का मामला दर्ज़ किया है। पुलिस ने भगौड़े अमृतपाल सिंह की तस्वीरें भी जारी की हैं। जिसको लेकर आईजीपी ने कहा, अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें। जिसके बाद प्रेस वार्ता के जरिए आईजी ने मीडिया से अपील की कि वह इन तस्वीरों को प्रदर्शित करें ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *