जालंधर, (संजय शर्मा )-कांशी नगर काला संघा रॉड पर स्वीटी जर्नल स्टोर के नजदीक वाली गली में पी जल की पाइप फट जाने से सीवरेज का दूषित पानी नलो में आने के कारण भयानक बीमारिया फैलने का खतरा बना हुआ था।मोहल्ला निवासी राम लुभाया,अमित कुमार,सोम नाथ आदि ने समाज सेवी सुभाष गोरिया को अपनी समस्या बताई उन्होंने तरुन्त मौके पर आकर समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया।सुभाष गोरिया द्वारा पीने वाले पानी मे आ रहे दूषित पानी की शिकायत इलाके के जे ई हरविंदर सिंह को दी उन्होंने तरुन्त ऐक्शन लेते हए आज वीरवार को वाटर सप्लाई विभाग के मुलाजिम कांशी नगर में भेजे जहाँ मुलाजीमो द्वारा पी जल की पाइप जो फ़टी हुई थी।उसकी खुदाई कर उसे ठीक करने का प्रयास शुरू कर दिया।पाइप फटने से पीने वाले पानी मे भी दूषित पानी आने के कारण मोहल्ले में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ चुका था।जिसे समाज सेवी सुभाष गोरिया और इलाके के जे ई हरविंदर सिंह के ऊपराले से हल करवाया गया।मोहल्ला निवासियों ने जे ई और समाज सेवी सुभाष गोरिया का धन्यवाद किया।जिनके प्रयास के चलते उनकी समस्या जो पिछले 15 दिनों से चलती आ रही हल हुई।