पुलिस ने नशीले पदार्थ समेत आरोपी किया गिरफ्तार

स्कूटी सवार महिला से लूट मामले में 8 साल और 21 साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके कारण शहर वासियों में भारी रोष पाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ सिमर और राजवीर सिंह उर्फ राज के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि टांडा पुलिस ने बीते दिन नाकाबंद की हुई थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख वहां से भागने लगे, लेकिन भागने दौरान वह वहीं पर गिर गए। जिन्हें पुलिस ने काबू करके उनकी तालाशी ली। तालाशी दौरान आरोपियो से 1 किलो 14 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। डीएसपी ने बताया कि आरोपियो से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया 3 मार्च की शाम उनकी ओर से पुल पुख्ता नजदीक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान एक्टिवा सवार महिला से पर्स छीनकर गिरा दिया था, जिससे इस सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *