पूर्व पार्षद बलबीर सिंह बिट्टू को आम आदमी पार्टी में किया शामिल

जालंधर, (संजय शर्मा )-जालंधर केंद्रीय से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा लगातार जालंधर शहर में अपना राजनीतिक रुतबा बढ़ाते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बड़े नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। आज इसी कड़ी में रामा मंडी क्षेत्र से सीनियर अकाली नेता एवं पूर्व पार्षद बलबीर सिंह बिट्टू को विधायक रमन अरोड़ा द्वारा आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया गया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को यह विश्वास दिलाया कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में संभव है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में लोकहित के सैकड़ों कार्यों को पहले ही साल में पूरा कर दिखाया।  अंत में विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आम लोगों की सरकार है। हम सभी एकजुट होकर पंजाब की तरक्की और पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए हर कार्य कर रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि सरदार भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब के मार्गदर्शन में 5 साल के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हर वर्ग को खुशहाल करने में और खास तौर पर गरीब वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में कामयाब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *