फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 से फिर से टीवी पर वापसी कर रहे है. शो कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंटेस्टेंट को लेकर तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर हो रही है. कहा जा रहा है कि बिग बॉस के 7 कंटेस्टेंट शो में होंगे. सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के नकुल मेहता का भी नाम सामने आया है. संभावित लिस्ट सामने आई है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए. रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन में इस बार फिर से कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे पहला नाम इसमें उर्फी जावेद का आ रहा है, जो इसका हिस्सा हो सकती है. मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो रोहित शेट्टी के शो में दिखेंगी.