जालंधर,(संजय शर्मा)- गढ़ा अर्बन स्टेट फेस वन में आज जालंधर के कॉरपोरेशन कमिश्नर ने विशेष टीम के साथ इलाके का सर्वे किया इस मौके पर विनोद कमल कनौजिया मोहल्ला सुधार कमेटी जसवंत नगर के चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने जब कॉरपोरेशन कमिश्नर से सफाई संबंधी बात की तो उन्होंने कहा कि जो भी लोग घर बनवाने का कार्य करते हैं वह मलवा घर के बाहर या रोड के किनारे फेंक देते हैं यह बहुत बड़ी समस्या है कॉर्पोरेशन कमिश्नर ने कहा कि यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो मलवा घर से निकालते हैं वह वरियाना डंप बना है वहां पर पर्ची कटा कर फेंक सकते हैं इस तरह कॉर्पोरेशन टीम ने सफाई संबंधी लोगों से बात की। इस मौके पर मिंटू जनेजा, सौदागर मल चेयरमैन विनोद कुमार कनोजिया व प्राणपुरी इलाका वासी भी इस दौरान नज़र आए।