वीडियो में हनीप्रीत राम रहीम का हाथ पकड़कर केट काटते हुए नजर आ रही

हरियाणा, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हनीप्रीत राम रहीम का हाथ पकड़कर केट काटते हुए नजर आ रही है। दरअसल, यह केक हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर पूरे होने पर काटा गया। एकसाथ केट काटने के बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को केक भी खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।
इसके बाद हनीप्रीत ने कुछ अलग अंदाज में शुक्रिया भी किया। सेरेमनी में हनीप्रीत ने कहा- किस तरह करूं शुक्रिया, अल्फाज नहीं होते। जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप ना मिलते। पापा हम अपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें। फर्क मुझे होता है आप की रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं। राम रहीम ने पिछली पैरोल के दौरान हनीप्रीत को रूहदी यानी रूह दीदी नाम दिया था। हनीप्रीत डेरा चीफ राम रहीम की मुख्य शिष्या होने के साथ उसकी धर्म बेटी भी बनी हुई है। राम रहीम ने अपने परिवार पहचान पत्र (PPP) में हनीप्रीत को अपनी मुख्या शिष्या घोषित किया है।

इस दस्तावेज में उसके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है। हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन की चेयरपर्सन और वाइस पैटॉर्न भी है। राम रहीम जब फरवरी 2022 में पहली बार पैरोल पर आया था तो अपने आधार कार्ड से लेकर परिवार पहचान पत्र में पिता और परिवार के नाम कटवा दिए थे। पिता के नाम के आगे अपने गुरु सतनाम सिंह का नाम अंकित करवा दिया। जबकि परिवार पहचान पत्र में अपनी पत्नी और मां के नाम न लिखवाकर केवल हनीप्रीत का ही मुख्या शिष्या के तौर पर नाम अंकित करवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *