अवैध कब्जा मुक्त कराने गए प्रशासन पर आरोप

कानपुर देहात प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप लग रहे हैं. अवैध कब्जा मुक्त कराने गए प्रशासन पर आरोप है कि उसने अवैध भूमि पर कब्जा कर रखें एक परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी. उस झोपड़ी में मौजूद मां और बेटी जिंदा जलकर गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई है. ये घटना कानपुर देहात स्थित मड़ौली गांव में घटना हुई है. अब इस घटना पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की प्रतिक्रिया आई है.
शिवपाल यादव ने कहा, “कानपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन के सामने ही मां-बेटी ने आग लगाकर जान दे दी और पुलिस तमाशा देखती रही. अतिक्रमण हटाने व बुलडोजर के जोश में प्रशासन आखिर अपना होश क्यों खो रहा है. क्या ‘ महिला सशक्तिकरण’ व ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात केवल कागजी नीति है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *