भोपाल. देशभर में चर्चित बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर रोज हमारी शादी कराई जाती है, और हर बार लड़की बदल दी जाती है. दरअसल, वे कहना चाह रहे थे कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी उनके नाम से चलाया जा रहा है, वह सबकुछ सही नहीं है. सही केवल वह है जो उनके सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट से चलाया जा रहा है. उन्होंने यह बात हाल ही में एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही.
यह बात उन्होंने उस वक्त कही, जब चैनल ने उनसे पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आए थे. चैनल ने उन्हें सोशल मीडिया के कुछ वीडियो दिखाए. इस पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कभी उनके धाम पर नहीं आए. यह वीडियो गलत हैं. हमारे ऑफिशियल सोशल मीडिया के नहीं है. सत्य वही होगा जिसकी घोषणा हम खुद अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट पर करेंगे.