जालंधर, (संजय शर्मा )-श्री गुरु रविदास महाराज जी के 646वे प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु रविदास नोजवान सभा,गुरुद्वारा रविदास धाम पुराना कोट सदीक की और से विशाल शोभायात्रा कोट सदीक से निकाली गई।जिसमें जालंधर वेसट के विधायक शीतल अंगुराल, समाज सेवी हिन्दू नेता सुभाष गोरिया,पार्षद पति प्रभ दयाल,भाजपा नेता रेशम लाल,कबीर सेना पंजाब के प्रमुख विजय मिंटू,समाज सेवी शोभा भगत,शिव सेना राष्ट्रहित के जिला प्रभारी राजीव वर्मा,महा सचिव सुभाष बरार विशेष तौर पर शोभायात्रा में उपस्थित हुए।जिन्हें अध्यक्ष गौरवपाल और अध्यक्ष अशोक बंगड़ ने सरोपा भेट कर सन्मानित किया।शोभायात्रा में गुरु रविदास साणु बस तेरा ही सहारा के जयकारों से कोट सदीक गूंज रहा था।जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत पुष्प की वर्षा से किया जा रहा था और श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पर लंगर भी लगाए गए थे।शोभायात्रा में हरदेव बिट्टू, इंदरजीत कलेर,मुलख राज बसरा,रमेश कोटि,राज कुमार,बाबा हसन लाल,जगिरी लाल,सुखदयाल लाली,अजय सोढ़ी,विजय सोढ़ी,डॉ ओम प्रकाश,तरलोक सिंह,पाठी किरपाल सिंह के इलावा आदि मैजूद थे।
एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल और शिव सेना राष्ट्रहित ने भी किया शोभायात्रा का स्वागत
गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए संगठन ने की माली सहायता
जालंधर/एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल रजि पंजाब और शिव सेना राष्ट्रहित के संचालक सुभाष गोरिया,महिला विंग की चेयरपर्सन परवीन गोरिया की अगवाई में गीता कॉलोनी कांशी नगर रॉड गोरिया कंप्लेक्स में मंच लगाया गया और शोभायात्रा का पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया।शोभायात्रा में शामिल लोगो को सन्मानित भी किया गया।इस अवसर पर समाज सेवी शोभा भगत,महिला प्रमुख जीवन प्रभा,महा सचिव मिना हंस,जिला अध्यक्ष अवनीता भगत,सिटी अध्यक्ष सरोजनी शर्मा,परवीन बाला, जिला प्रभारी नीलम मल्होत्रा,बलवीर कौर,आशा डोगरा,सोनिया वर्मा,राज रानी,कृष्णा भगत,सुमन बाला, ज्योतिका वर्मा,बिमला देवी आदि भी मैजूद थी जिन्होंने शोभायात्रा का स्वागत किया और शोभायात्रा में शामिल संगतों को लंगर वितरित किया।इस अवसर पर संगठन द्वारा कांशी नगर की एक गरीब परिवार की लड़की अमनदीप कौर की शादी के लिए माली सहायता भी की गई।चेयरपर्सन परवीन गोरिया ने कहा कि संगठन के संचालक सुभाष गोरिया के दिशा निर्देशों पर जनहित के काम महिला विंग बहुत तेज़ी से कर रही है।उन्होंने कहा कि आज एक गरीब परिवार की लड़की की शादी के लिए संगठन द्वारा माली सहायता भी की गई है।