प्रिंसिपल लीना दत्ता को Jalandhar Public School हरकतों के चलते 3 वर्ष पहले निकाला

जालंधर, मॉडल टाउन में एक चोरी का मामला सामने आया था जिसमें एक महिला ने 3 दुकानों से चोरी की थी और दुकानदारों ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया था। महिला प्रिंसिपल बताई जा रही थी लेकिन जिस स्कूल का नाम उस महिला ने सर्वजनिक किया था वह उस स्कूल से 3 वर्ष पहले निकाली जा चुकी है। जालंधर पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों ने बताया कि ऐसी हरकतों (इन डिसिप्लिन) के चलते लीना दत्ता को करीब 3 वर्ष पहले स्कूल से बतौर प्रिंसिपल निकाला जा चुका है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला ने उनके स्कूल का गलत नाम लिया है। अब वह कहीं बतौर प्रिंसिपल कार्य कर भी रही है या नहीं, उन्हें यह तो नहीं मालूम परन्तु वह उनके स्कूल में किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *