जालंधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की और से पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा की अगवाही मे पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर मंच के ।कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का शुभारंभ कृति शर्मा द्वारा देशभक्ति का गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर भाजपा सचिव अनु शर्मा, किशनलाल शर्मा, विनीत शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर अनु शर्मा ने कहा कि लाला जी भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। इन्होंने कुछ समय हरियाणा के रोहतक और हिसार शहरों में वकालत की। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता थे। बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ इस त्रिमूर्ति को लाल-बाल-पाल के नाम से जाना जाता था। इन्हीं तीनों नेताओं ने सबसे पहले भारत में पूर्ण स्वतन्त्रता की माँग की थी बाद में समूचा देश इनके साथ हो गया।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की लाल जी के कहे शबद l “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी।” और वही हुआ भी लालाजी के बलिदान के 20 साल के भीतर ही ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हो गया। 17 नवंबर 1928 को उन्हीं चोटों के कारण लाला जी की मृत्यु हो गयी , लाला जी भारतमाता की आज़ादी के लिए अपने प्राण देकर अमर हो गए। भारत माता के उस महान सपूत को सादर कोटि कोटि नमन।
इस अवसर पर परमजीत सिंह, अमरीक सिंह, बावा वर्मा, उतम कुमार, राजिंदर कुमार, गजिंदर कुमार, संदीप तोमर, अजमेर सिंह बादल, राजिंदर कौर, नवप्रीत कौर,लखविंद, रेशमा रानी अन्य मौजूद रहे।
*कैप्चर:श्रदांजलि देते अनु शर्मा,रजनी कौर एवं अन्य*
*कैप्चर:श्रदांजलि देते किशनलाल शर्मा,विनीत शर्मा,बावा वर्मा,परषोत्तम कुमार अन्य*
*कैप्चर:श्रदांजलि देते भारी जनसमूह*