जालंधर, (संजय शर्मा)- ढंडार मंदिर बस्ती गुजां जालंधर में माघ महीने के उपलक्ष्य में चल रहे हवन यज्ञ में आज मुख्य यजमान कमलजीत सिंह भाटिया पूर्व सिनियर डिप्टी मेयर एवं उनकी धर्मपत्नी पार्षद श्रीमती जसपाल कौर भाटिया ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली तथा पूरी श्रद्धा भावना से पुजा अर्चना की। महंत अरुण दास जी रोजाना श्री राम हाल के प्रांगण में दोपहर 3 से पांच बजे तक संगत को माघ महत्व की कथा सुनाते हैं तथा हवन यज्ञ करवाते हैं। आज भी जहां पंडित जी ने यजमानों से वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई वहीं उन्होंने उपस्थित संगत को माघ मास की कथा भी सुनाई।
भाटिया दंपति के इलावा बड़ी संख्या में पहुंचे इलाके के लोगों द्वारा बड़ी श्रद्धा पूर्वक कथा श्रवण की तथा यज्ञ में आहुतियां डाली।इस हवन यज्ञ में विशेष रुप से श्रीराम हाल कमेटी के प्रधान अशोक चड्डा, अश्वनी कुमार अरोड़ा, धीरज हुरिया, सलील घई, चंदन कपूर, जसबीर सिंह, अमरजीत सिंह धमीजा, अमृतपाल सिंह भाटिया, सतीश कुमार, वरिंदर अरोड़ा, रमेश शर्मा, भगत मनोहर लाल, विपन शर्मा, दीपक जोड़ा, मगन छाबड़ा, पवन कुमार प्रभाकर, वीरेंद्र बब्बर, रजत खुराना, नंदलाल भगत, अशोक चौहान, हरबंस लाल भगत, हरजीत कालड़ा, देवेंद्र खेड़ा, सतीश कुमार प्रधान, गौरव अरोड़ा, बलविंदर सिंह ग्रीनलैंड, संजीव नारंग, गौतम नारंग, नवदीप जरेवाल, सुदेश थापा, चेतन छिब्बर, जंग बहादुर, रमणीक रोहिवाल, जितेंद्र मेंदीरत्ता, अमित चावला मौजूद रहे, वही कमलजीत सिंह भाटिया की धर्मपत्नी वार्ड नंबर 45 की पार्षद श्रीमती जसपाल कौर भाटिया, श्रीमती राज उप्पल, श्रीमती शमा सहगल, मोना छिब्बर, सुनीता चुघ, सरिता छिब्बर, रेखा शर्मा, सुजाता मेहता, सोनिया अरोड़ा, रीटा गांधी, पूनम अरोड़ा, गगन अरोड़ा, नीलम चड्ढा सुमन वर्मा रोजी अत्री सोनिया भाटिया, नीलम चौहान, सरिता छिब्बर, ने भी पहुंचकर कथा श्रवण की तथा हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।