जयपुर, राजस्थान में एक कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में शनिवार को एक इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि जयपुर में करीब एक सप्ताह पहले एक कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के एक जूनियर इंजीनियर ने राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की थी। इस मामले में राज्य सरकार ने उस महिला इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। मुख्य अभियंता प्रशासन जल आपूर्ति विभाग ने जूनियर इंजीनियर अंबा सियोल के निलंबन का आदेश 12 जनवरी को जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, उसने 4 जनवरी को एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति के पैर छूने की कोशिश की थी। राष्ट्रपति मुर्मु पाली में स्काउट गाइड जाम्बोरे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।