दो हफ्तों में 1,300 रुपये का इजाफा

जनवरी के महीने में सोने की कीमत (Gold Rate) में काफी उछाल देखने को मिल चुका है. करीब दो हफ्तों के कारोबार में सोने के दाम में 1,300 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिल चुकी है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि शुक्रवार को 10 घंटों के अंतराल में सोने की कीमत का नया रिकॉर्ड (Gold Price At Record High) कायम हो गया है. दोपहर सवा दो बजे जब गोल्ड ने अगस्त 2020 का रिकॉर्ड तोड़ा था तो उसे टूटने में 10 घंटे से भी कम समय लगा और देर रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर सोने के दाम का नया रिकॉर्ड कायम हो गया. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में यह दाम 56,500 को पार कर सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *