संजय दत्त-शाहरुख खान को अपने साथ बिग बॉस के घर में ले जाना चाहते हैं सलमान खान

नई दिल्ली, इस हफ्ते बिग बॉस 16 में काफी इमोशन्स देखने को मिले. घरवालों की मुलाकात उनके परिवार के सदस्यों से हुई. टीना दत्ता, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, साजिद खान और निम्रत कौर अहलूवालिया से मिलने के लिए उनके पेरेंट्स और बहन-भाई ने शो में एंट्री की थी. इस दौरान कई बातें और मस्ती कंटेस्टेंट्स ने की. अब एक खास मेहमान शो पर आने वाली हैं. टीवी की सबसे खूबसूरत होस्ट मानी जानी वालीं सिमी ग्रेवाल बिग बॉस में पहुंचेंगी. इस शो में वो अपने फेमस स्टाइल में होस्ट सलमान खान का इंटरव्यू लेती दिखेंगी. शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें सलमान कुछ बढ़िया सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं. सुपरस्टार के जवाबों को सुनने के बाद आपका दिल खुश होने वाला है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *