प्रेम संबंध में रोमांस, और फिजिकल रिलेशन बनाना आम बात हो जाती है, पर ब्रेकअप के बाद लोगों को लगता है कि उनका पार्टनर कहीं न कहीं उससे मानसिक, भौतिक तौर पर जुड़ा है. फिजिकल रिलेशन की वजह से महिलाएं अपने पार्टनर के स्पर्श को महसूस कर पाती हैं और उन्हें अलग होने का दुख और भी ज्यादा सताने लगता है. इस कारण से एक योगा और फिटनेस कोच महिलाओं को अजीबोगरीब तरीका बता रही है जिससे वो अपने पार्टनर के स्पर्श को पूरी तरह भूल जाएं, और उनके एहसास को अपने अंदर से निकालकर फिर से नए प्रेमी की तलाश में जुट जाएं.
लाकिशा कॉर्बेट ने इस तरीके का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसे उन्होंने नाम दिया है ‘गर्भ की सफाई’ करने की प्रक्रिया. उनके अनुसार ये एक तरह का आध्यात्मिक व्यायाम है जिसके तहत महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट को भी अपने पार्टनर से आजाद कर सकती हैं. उनका कहना है कि ये एक तरह की प्रेयर यानी प्रार्थना है जिसके जरिए औरतों अपने प्राइवेट पार्ट से भी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को अलग कर सकती हैं. वीडियो में वो जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं और आंख बंद कर अपने पैरों के बीच से झाड़-फूंक करती दिख रही हैं.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एक तरफ जहां इस वीडियो को लाखों व्यूज टिकटॉक पर मिल चुके हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर इसे 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर बहुत सी औरतों ने उनको इसके लिए सपोर्ट किया है पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है. एक ने कहा कि ये बेवकूफी है जबकि एक ने कहा कि ये सिर्फ मजाक के लिए ही होगा, इसमें कोई सच्चाई नहीं है. वहीं एक ने कहा कि ये मजाकिया हरकत है, इससे पुराने अनुभव भुलाए नहीं जा सकते.