जालंधर, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा बर्डिंग शनिवार को जिला प्रधान राजिंदर बेरी की ताजपोशी पर अपने संबोधन में सभी मित्रों को जिला प्रधान को नसीहत देकर गए l संबोधन के दौरान राजा बडिग ने कहां की प्रधान बनने व ब्लॉक प्रधान बनने के साथ-साथ जिम्मेदारियों को भी निभाना जरूरी है l उन्होंने कहा कि जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर मीटिंग के करनी चाहिए l सभी वर्करों को गले लगाना चाहिएl उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस का इतिहास जानते हैं पिछले कई सालों से कोई मीटिंग नहीं होती ल
जब तक मन में सबको साथ लेकर चलने की भावना ना हो तब तक ना पार्टी मजबूत होती है ना ही जीत मिलती है l
इस दौरान उन्होंने नगर निगम चुनावों के लिए भी सभी को तैयारी कसने को कहा
कांग्रेस भवन में आयोजित प्रोग्राम के दौरान निगम चुनावों के टिकट के अधिक चाहवन पहुंचे थे
इसके अलावा अन्य गणमान्य में सांसद चौधरी संतोख सिंह,विधायक बाबा अवतार हेनरी,पूर्व विधायक सुशील रिंकू,विष्णु दादा, संजू अरोड़ा,अंजलि भगत, बंटी नीलकंठ, पवन कुमार, वदना व अन्य कार्यकता उपस्थित थे.