पुलिस की कार्रवाई का सख्त विरोध किया

जीरा, शराब फैक्टरी के जीरा में बाहर जो धरना लगाया गया है उसे लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस प्रदर्शनाकिरयों को खदेड़ने पहुंची हैं। इस तरह पुलिस ने कई रास्तों को बंद कर दिया है। पूरा एरिया छावनी में तबदील हो गया है। इस दौरान प्रदर्शनाकिरयों द्वारा पुलिस की कार्रवाई का सख्त विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शनाकारी और पुलिस आमने-सामने खड़े हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बठिंडा-अमृतसर 54 नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की गई परंतु पुलिस ने वहां से भी लोगों को खदेड़ दिया है। रास्ता साफ करवा दिया है। पुलिस द्वारा हलके बल का प्रयोग किया गया।
महिलाओं प्रदर्शनकारियों और 100 के करीब धरनाकारियों को हिरासत में लिया गया है। धरने के नेता फतेह सिंह हटौंल को हिरासत में लिया गया है इसके साथ ही जगसीर सरां और बलराज भी पुलिस हिरासत में हैं। तनावपूर्ण माहौल के चलते वहां खाली कैंटर, जेसीबी मशीन, दंगा रोकू वाहन का इंतजाम किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने जो टैंट लगाया था उसे उखाड़ दिया गया और अन्य सामान भी कैंटर में भर लिया गया है। प्रदर्शनाकिरयों के शैड जेसीबी मशीनों द्वारा उखाड़ा जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि गांव में रात को लाइटें बंद कर उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *