MUKTSAR, मुक्तसर के गांव कोटभाई में एक बच्चे के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। प्रथम जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को गांव कोटभाई में बच्चे हरमनदीप का अपहरण किया गया था और उसके परिवार से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।
सूत्रों की मानें तो अपहरण के कुछ दिन बाद ही फिरौती की रकम न मिलने पर अपहरणकर्त्ताओं ने हरमनदीप की हत्या कर शव जमीन में दफना दिया था। पुलिस ने जब मुख्य अपहरणकर्ता समेत अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार किया तो उनसे हरमनदीप की हत्या का खुलासा हुआ है। बाताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही प्रैस कॉन्फ्रैंस भी करने वाली है। हत्या की खबर के बाद से ही बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।